पिता बोले- बेटी की मौत पर ना हो राजनीति जाम हड़ताल से आमजन को होगी क्षति
आमने-सामने मांगों को लेकर बैठे हैं डॉक्टर-वकील
प्रयागराज 9 जून (आरएनएस)। अधिवक्ता जागृति शुक्ला की अंत्येष्टि मंगलवार सुबह दारागंज श्मशान घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके पिता पवन शुक्ल ने दी। जागृति के पिता पवन शुक्ला ने अधिवक्ताओं व पुलिस अधिकारियों से अपील की कि जागृति अब दुनिया में नहीं रही, उस पर किसी तरह की राजनीति न हो। अगर किसी तरह का जाम या हड़ताल होता है तो इसमें आमजन की ही क्षति होती है। इससे जागृति की आत्मा को ठेस पहुंचेगी। हम नहीं चाहते कि किसी तरह का बवाल उसके निधन के बाद हो।
उधर मंगलवार को भी अधिवक्ता आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ एसआरएन अस्पताल में भी डॉक्टर हड़ताल पर डटे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने ओपीडी में काम नहीं किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

