प्रयागराज 9 जून (आरएनएस)। केपी बास्केटबॉल एकेडमी ने नेपाल में पोखरा एकेडमी के साथ खेली गई यूथ गेम्स इंडो-नेपाल सीरीज 3-2 से अपने नाम किया है।
एकेडमी के कोच रवि प्रकाश मौर्य के अनुसार रंगशाला स्टेडियम पोखरा, नेपाल में 2 से 6 जून तक आयोजित सीरीज में पहले चार मैचों में दोनों टीमें दो-दो की बराबरी पर थीं। तीसरे मैच में केपी बास्केटबॉल एकेडमी ने पोखरा एकेडमी को 30-16 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से वंश शर्मा ने दस, प्रणव राय व अखिलेश ने छह-छह, आरीत ने चार एवं उत्कर्ष सिंह व रोशन ने दो-दो अंक बनाये।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

