इशांत का शतक, शिवांग ने झटके पांच विकेट
प्रयागराज 9 जून (आरएनएस)। भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब और फोर्ड स्कूल क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। फोर्ड स्कूल क्लब के इशांत कुमार निषाद (104 रन नाबाद, 77 गेंद, 17 चौके, एक छक्का) और भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब के शिवांग पांडेय (8-3-14-5) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को अपने मैदान पर 38.5 ओवर में 165 रन (विराट गुप्ता 65, श्रेयांश शर्मा 28, अथर्व तिवारी 24, शिवांग पांडेय 5/14, आशुतोष प्रताप सिंह 2/23) बनाए। जवाब में भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब ने 32.5 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन (समर्थ पांडेय 56 नाबाद, विपुल द्विवेदी 48, अभिनव सिंह 2/23, विराट गुप्ता, अथर्व तिवारी, प्रत्यक्ष एक-एक विकेट) बना लिए। शिवांग पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ईश्वर कर इंटर कॉलेज मैदान पर डीएसए क्लब ने 39.4 ओवर में 208 रन (यशराज 93, अर्पित कुशवाहा 39, मोहम्मद अली जफर खान 16 नाबाद, अर्चित सिंह 4/38, स्वास्तिक दुबे 4/46, इशांत कुमार निषाद व सौरव तिवारी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फोर्ड स्कूल क्लब ने 31.2 ओवर में एक विकेट पर 214 रन (इशांत कुमार निषाद 104 नाबाद, राहुल 72 नाबाद, कार्तिकेय तिवारी 1/33) बना लिए। इशांत कुमार निषाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

