चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज। फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को 109 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में अनमोल शर्मा के अतिशी शतक ( 148 रन, 103 रन, 18 चौके व पांच छक्के ) लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया हैं।
मंगलवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने तीस ओवर में पांच विकेट खोकर 252 रन ( अनमोल शर्मा 148, शौर्य प्रताप सिंह 57, सुमित यादव 10 रन, हर्षित जी सहाय 3/25, हार्दिक नारायण तिवारी 2/29 ) पर बनाए हैं। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.1ओवर में 143 रन ( देव प्रकाश शुक्ला 28, अंकित कुमार 22, हार्दिक नारायण तिवारी 18 रन, आर्यन यादव 2/14, जइल कुमार 2/30, सुमित यादव 2/38, अनमोल शर्मा 1/04, शौर्य प्रताप सिंह 1/09 ) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और प्रितेश ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

