संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 9 जून (आरएनएस)। गोपाल दास क्रिकेट क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज को 24 रन से हराकर संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
मंगलवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपाल दास क्रिकेट क्लब ने 25.3 ओवर में 143 रन ( प्रियांशु 43, मो. न्युफैज़ 25, अभिनाश कुमार 20 रन, अंशु पटेल 3/21, क्रिश कुमार 2/31, शुभ सोनी 2/32, अनुराग पटेल 1/07 ) पर सिमट गई। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की भी टीम 28.4 ओवर में 119 रन ( देवेंद्र यादव 23 नाबाद, दिव्यांशु पटेल 23, शुभ सोनी 14 रन, शुभ निषाद 3/12, अंश 2/13, प्रशांत पांडेय 2/24 ) पर ढेर हो गई। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और गौरव विजय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

