लखनऊ 9 जून (आरएनएस )। आगामी मानसून को देखते हुए शहर में चल रहे नाला सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन-3 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, अधिशासी अभियंता जोन-3 नजमी मुजफ्फर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण की शुरुआत टेढ़ी पुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के बीच सर्विस रोड किनारे चल रहे नाला सफाई कार्य से हुई। नगर आयुक्त ने बकेट मशीन से की जा रही सफाई का अवलोकन करते हुए कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके बाद छुइयापुरवा चौराहे से अलीशा नगर चौराहे तक नाले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नालों की सफाई को और प्रभावी बनाया जाए तथा आवश्यकता पडऩे पर पुन: विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, जिससे जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के निकट रेलवे पुलिया से बिठौली चौराहे तक स्थित नाले का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग मटेरियल पाए जाने पर नगर आयुक्त ने तत्काल सफाई कराने और नाले की दोबारा समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की कवरिंग हटाकर अंदर तक गहन सफाई की जाए तथा सफाई के बाद कवरिंग को व्यवस्थित रूप से पुन: स्थापित किया जाए। साथ ही नाला सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट को समयबद्ध तरीके से हटाने और किसी भी स्थान पर उसका ढेर न लगने देने पर भी जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा अभियंता नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें, जिससे सफाई अभियान सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने कश्मीरी मोहल्ला विद्यालय का भी दौरा किया और वहां चल रहे नवीनीकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की उपस्थिति में नए कक्ष निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

