लखनऊ 9 जून (आरएनएस )। थाना महिगवां पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई एक मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06/07 जून 2026 को ग्राम मवईकला क्षेत्र से हीरो पैशन प्रो (नीले रंग की) मोटरसाइकिल संख्या यूपी41क्यू8352 संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई थी। यह वाहन मूल रूप से जनपद बाराबंकी के थाना फतेहपुर अंतर्गत ग्राम बल्लीपुर निवासी राम चन्द्र यादव पुत्र महादीन यादव के नाम पंजीकृत था, जिसे बाद में ग्राम खंतारी निवासी भाईलाल ने खरीदा था।मोटरसाइकिल के गायब होने के संबंध में भाईलाल द्वारा थाना महिगवां पर लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन प्रारंभ की और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच-पड़ताल, गश्त एवं सूचनाओं के आधार पर तलाश अभियान चलाया।पुलिस की सक्रियता के परिणामस्वरूप 08 जून 2026 को थाना महिगवां पुलिस को सफलता प्राप्त हुई और उक्त मोटरसाइकिल ग्राम मवईकला मोड़ के पास सड़क किनारे झाडिय़ों में संदिग्ध अवस्था में बरामद कर ली गई। मौके पर जांच के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक घटना कारित होने की पुष्टि नहीं हुई।बरामद मोटरसाइकिल को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसके स्वामी/कब्जेदार सौरभ पुत्र भाईलाल, निवासी ग्राम खंतारी थाना महिगवां, लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों से वाहन की शीघ्र बरामदगी होने पर क्षेत्र में राहत की भावना देखी गई।
थाना महिगवां पुलिस की इस सफलता में थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के साथ उपनिरीक्षक जगमोहन दुबे, कांस्टेबल लाल बहादुर तथा कांस्टेबल अरविन्द कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं पर नियंत्रण और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित गश्त और सतर्कता अभियान लगातार जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

