लखनऊ 9 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में शाहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट-पत्थरों से किए गए कथित जानलेवा हमले की घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। इस घटना में एसडीएम के घायल होने और उनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना है।इस मामले को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूड्ड4ड्ड2ड्डह्लद्ब ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है।मायावती ने अपने बयान में कहा कि सरकारी निरीक्षण के दौरान इस प्रकार का हमला प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला है और इससे अराजक तत्वों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाने आवश्यक हैं, ताकि सरकारी कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनी रहे।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

