लखनऊ 9 जून (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में राजनीतिक हालात तेजी से बदलेंगे और भाजपा के भीतर बड़े स्तर पर टिकट वितरण और प्रत्याशी परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।अखिलेश यादव ने कहा कि “अभी आधे लोग हाफ हो चुके हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार और लेनदेन की व्यवस्था चलती रही, और जब “टारगेट पूरा हो गया तो अब राजनीतिक जिम्मेदारी से हटाने की तैयारी हो रही है।”उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज (इलाहाबाद) की सभी सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी बदलने की चर्चा में है, क्योंकि वहां के वर्तमान विधायकों पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने और लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन कमजोर रहने के आरोप लग रहे हैं।सपा प्रमुख ने आगे कहा कि यह स्थिति केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि उन 43 लोकसभा सीटों पर भी लागू हो रही है, जहां विपक्षी गठबंधन को सफलता मिली थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ सीटों पर “हेरफेर” के जरिए परिणाम प्रभावित किए गए।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कई वर्तमान विधायक स्वयं भी चुनाव लडऩे से बचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें जनता के बीच माहौल प्रतिकूल लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर असंतोष बढ़ा है।उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते आक्रोश का कारण महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और विभिन्न सामाजिक व आर्थिक समस्याएं हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि इन परिस्थितियों में भाजपा की जनाधार स्थिति कमजोर हो रही है।सपा प्रमुख के इन बयानों से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है, जबकि भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

