खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने दिया 25 हजार का नकद इनाम
08 थानों में दर्ज थे टॉवर के उपकरण चोरी के मुकदमे
सुल्तानपुर 10 जून (आरएनएस )। बीते दो माह के बीच जिले के अलग अलग थानों से मोबाइल टावर में लगने वाले मंहगे उपकरण को चोरी कर गैर प्रांत में बेचने वाले 05 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार चोरों से पुलिस ने अवैध तमंचा व नगद भी बरामद किए।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी चारु निगम ने बताया कि जिले के कोतवाली देहात, कूरेभार, अखंडनगर सहित 08 थानों में टावर में लगी कीमती उपकरण अंजना डिवाइस के चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे। एक ही तरह की चोरियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमें लगातार मामले के खुलासे में लगी थी इसी बीच चोरी करने वाला अंतर्जनपदीय गैग पुन: जिले में दाखिल हुआ।यह गैंग मेरठ से लखनऊ आकर रात में रुकते थे और सुबह उठकर सुल्तानपुर ,प्रतापगढ़ व जौनपुर जिले में रेकी करते थे। रेकी करके चोरी के लिए उस जगह को चुनते थे जहां कोई सीसीटीवी कैमरे आदि न लगे हो। और चोरी की घटना को अंजाम देने के रात में सड़क किनारे निवास करके सुबह कार्टून में भरकर उपकरण को वाहनों से दिल्ली भेज देते थे। जहां इनके साथी 25 से 40 हजार में बेच देते थे। मंगलवार को पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कुंदा भैरवपुर सर्विस लेन के पास से चोरी करने आए 05 चोरों को एक कार समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने02 लाख रुपए नगद व दो अवैध तमंचा भी बरामद किया।गिरफ्तार चोरों की पहचान सरफराज मलिक पुत्र अख्तर मलिक निवासी लोनी गाजियाबाद, अंकित कुमार पुत्र ओमपाल निवासी ककरौली मुजफ्फरनगर, सुहेल मलिक पुत्र बाबू मलिक , आमिर मलिक पुत्र रईसउद्दीन व अयूब पुत्र ताहिर निवासीगढ़ सैफपुर कर्मचंदपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गढ़ पहले गाजियाबाद में जेल जा चुके है अब इधर आकर घटना को अंजाम दे रहे थे। इनके अन्य साथियों की अभी तलाश चल रही है। गिरफ्तारी टीम में लगे थाना प्रभारियों व स्वाट टीम को एसपी द्वारा 25 हजार पुरस्कार दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

