सोमवार को कुड़वार कस्बे की घटना
कुड़वार/सुल्तानपुर 10 जून (आरएनएस )। स्थानीय कस्बे में खरीदारी करने आए दंपति से रिश्तेदारी का झांसा देकर चेन ठग कर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
बता दे कि सोमवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के सरैया माफी गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक श्रीकांत तिवारी अपनी पत्नी ऊषा तिवारी के साथ स्थानीय कस्बे में खरीदारी पहुंचे थे।तभी एक युवक उनके पास मामा मामी कहते हुए पहुंच गया।बोला हमें पहचाना नहीं है हम सावित्री के लड़के बिट्टू है। फौजी को झांसे में लेकर पान खिलाने के बहाने कुछ दूर लेकर चला गया और वापस लौट कर फौजी की पत्नी से कहा कि सोनार की दुकान पर मामा बैठे है और एक चेन बनवा रहा हूं जिसे आपकी चेन के मॉडल का चाहता हूं और महिला को झांसे में लेकर चेन लेकर फरार हो गया।कुछ देर बाद जब फौजी वापस अपनी पत्नी के पास पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई।ठगी की पूरी घटना कस्बे में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त दंपति ने उसी दिन पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मंगलवार को पीडि़त के बेटे सचिन तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।पोर्टल पर थाना प्रभारी को एक माह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर की जानकारी उन्हें नहीं है।जानकारी करके कार्यवाही की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

