फोटो न0-03
जयसिंहपुर/सुलतानपुर(आरएनएस )। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड जयसिंहपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत सहायक रामजी लाल के नेतृत्व तथा खंड प्रेरक देवेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी एवं जनजागरूकता के तहत संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान पंचायत कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों ने गांवों में अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर साफ-सफाई की। पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, मंदिर परिसर सहित कई प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नालियों की सफाई कर प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाने का कार्य भी किया गया। स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कर्मचारियों और ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत, सुरक्षित जलवायु का नारा बुलंद करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में कई ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर सहयोग देने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

