सुल्तानपुर 10 जून (आरएनएस )। पंचायत निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रत्नप्रिया द्वारा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि आमजन आवश्यकता अनुसार उसका निरीक्षण कर सकें।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुल्तानपुर जिले के 14 विकास खंडों में कुल 979 ग्राम पंचायतें तथा 12,091 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। जुलाई 2025 से चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 1,160 मतदान केंद्र और 3,012 मतदेय स्थल थे। नवीन सूची के अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,165 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 3,024 हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2021 में जिले में कुल 19,37,385 मतदाता थे, जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20,00,048 पहुंच गई है। इस प्रकार जिले में कुल 62,663 नए मतदाता जुड़े हैं। अपर जिलाधिकारी रत्नप्रिया ने बताया कि निर्वाचक नामावली की प्रतियां तहसीलों के माध्यम से विकास खंड मुख्यालयों को भेज दी गई हैं और संबंधित बीएलओ के पास निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

