मेरठ 10 जून (आरएनएस )। युवाओं में हथियारों का बढ़ता क्रेज लगातार क्राइम ग्राफ को बढ़ा रहा है। ऐसा ही एक मामला ब्रह्मपुरी क्षेत्र से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ युवक की वीडियो वायरल हुई है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई 35 सेकेंड की वीडियो में फिल्म के संगीत के बीच एक युवक पैदल जाता दिखाई दे रहा है। अचानक से युवक अपनी अंटी में लगी पिस्टल निकाल कर बाहर लहराता है। वीडियो में युवक का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ वायरल हुए मैसेज में युवक को ब्रह्मपुरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। विशाल धानक नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर यह वीडियो अपलोड की गई है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

