मेरठ।(आरएनएस ) जिले के एक सिनेमा घर में धुरंधर मूवी के शो के दौरान महिलाओं के बीच घमासान का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो पीवीएस मॉल का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लगभग एक मिनट की वीडियो में सिनेमा हॉल के अंदर धुरंधर मूवी का शो चल रहा है। इसी बीच दो महिलाएं आपस में गुत्थम-गुत्था होती नजर आ रही हैं। दोनों महिलाओं के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।
इस दौरान अन्य दर्शक आपस में भिड़ रही दोनों महिलाओं को अलग करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के पीवीएस मॉल का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि वीडियो संभवत: पुराना है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

