मेरठ 10 जून (आरएनएस )। मेरठ में जून की भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बीते दिन जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी केसाथ आज भी तापमान ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
सुबह से ही निकली तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देता है और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न जाने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। जल स्रोतों और तालाबों के आसपास उनकी आवाजाही बढ़ गई है। पक्षी पानी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि पशु छायादार स्थानों में शरण लेते नजर आ रहे हैं। प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

