मेरठ 10 जून (आरएनएस )। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हास्पिटल में गौतमबुद्ध नगर के युवक ने बेरियाट्रिक सर्जरी (वजन घटाने की सर्जरी) कराई। हास्पिटल ने बिल दिया तो युवक व उसके स्वजन चुपचाप गायब हो गए। हास्पिटल के प्रबंधक ने थाना मेडिकल पर आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूटिमा हास्पिटल के प्रबंधक जागृति विहार निवासी विकास राघव ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के ग्राम भनौता दादारी निवासी इंद्रजीत अस्पताल में बेरियाट्रिक सर्जरी (क्चड्डह्म्द्बड्डह्लह्म्द्बष् स्ह्वह्म्द्दद्गह्म्4) के लिए 16 अप्रैल को भर्ती हुआ। उसका डा. ऋषि भाटिया ने 17 अप्रैल को आपरेशन किया। मरीज ने नीवा बूपा कंपनी का मेडिकल कार्ड जमा किया। इंदजीत की सर्जरी का 2,50,768 रुपये बिल बना। बिल नीवा बूपा कंपनी को भेजा गया तो वहां से उसे रिजेक्ट कर दिया गया। इसकी जानकारी इंद्रजीत व उसके स्वजन को देकर भुगतान करने को कहा गया। कई दिन तक मरीज भुगतान की बात करते रहे। इसके बाद अचानक 4 मई को इंद्रजीत व उसके स्वजन अस्पताल से बिना बताए गायब हो गए।
विकास राघव का आरोप है कि उन्होंने इंद्रजीत व उसके स्वजन से कई बार बातचीत का प्रयास किया लेकिन भुगतान नहीं किया। प्रबंधक की तहरीर पर थाना मेडिकल ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

