मेरठ 10 जून (आरएनएस ): देहली गेट पुलिस ने गुम हुआ 5.40 लाख रुपये का बैग बरामद कर पीडि़त को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के भाटिया मोड दौलतपुरा निवासी शिवम सोमवार को बैग में 5.40 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज लेकर स्कूटी से मवाना जा रहा था।
मछेरान तिराहे पर एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसकी स्कूटी फिसल गई, जिससे बैग सड़क पर गिर गया। बेगमपुल पहुंचने पर शिवम को बैग गायब होने का पता चला। शिकायत पर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बैग बरामद कर शिवम को सौंप दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

