मेरठ 10 जून (आरएनएस )। मेरठ कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम को जेजे बोर्ड ने बालिग घोषित कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आंकलन के बाद पारस सोम की उम्र वारदात के वक्त 18 साल, 7 महीने और 26 दिन निकलकर आई है।
प्रतिवादी पक्ष के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। अब पारस सोम को बाल संप्रेक्षण गृह से मुख्य जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। केस की आगे की कार्रवाई भी अब जेजे बोर्ड में ना होकर मुख्य न्यायालय (एससी/एसटी कोर्ट) में होगी।
मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम कपसाड़ से जुड़ा है। यहां 8 जनवरी को खेत पर काम कर रही एक दलित युवती रूबी को अगवा कर लिया गया। आरोप इसी गांव के युवक पारस सोम पर लगे, जिसने वारदात के वक्त युवती की मां सुनीता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में सुनीता की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया।
कई माह तक गांव में फोर्स तैनात
जिस युवती को अगवा किया गया, वह अनुसूचित जाति से थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सलाखों के पीछे भेज दिया जबकि युवती काउंसलिंग के बाद परिजनों के साथ घर लौट गई। हालांकि 25 मार्च को आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट कर दिया गया। करीब एक माह तक गांव में फोर्स तैनात रखा गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

