जौनपुर(आरएनएस )। गौराबादशाहपुर कस्बा के नयनसंड मोड़ के पास मंगलवार को सड़क पर गिरे सरसों के तेल के कारण कई बाइक एक के बाद एक करके फिसल गई। बाइक के फिसलने से दस बाइक सवार घायल हो गए हैं। बताया गया है कि किसी वाहन से सड़क पर सरसों का तेल गिरकर दूर तक फैल गया था, जिससे सड़क चिकनी हो गई थी। जब बाइक सवार सड़क से गुजरने लगें तो एक एक करके बाइक फिसल कर गिरना शुरू हो गई। गनीमत रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें ही आई। घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क पर फैले तेल पर राख और मिट्टी डालकर चिकनाहट खत्म की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

