जौनपुर(आरएनएस )। मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई जरौना मार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि मेदपुर बनकट गांव के पास रेलवे पटरी पर 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है। मृतक युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिल्हाल युवक की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

