जौनपुर(आरएनएस )। मीरगंज थाना क्षेत्र के दीनापुर पाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मां और बेटी को लांठी डंडो से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। पाही गांव निवासी बिजई देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंग उनके घर में घुसे और गाली गलौज देते हुए उन्हें और उनकी पुत्री सविता को लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने वहां पहुंचकर बचाव किया। फिल्हाल इस मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

