जौनपुर(आरएनएस )। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सैमुअल पॉल एन. ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन उ0प्र0 पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र-7 पर 10 जून को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड कार्यालय एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) पर कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली 10 जून से नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

