जौनपुर 10 जून (आरएनएस )। रामनगर ब्लाक के दमोदरा स्थित एमडीएसएन गुरुकुलम विद्यालय को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर द्वारा जारी पत्र में विद्यालय की मान्यता पर सवाल उठाते हुए तत्काल विद्यालय संचालन बंद करने और एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।खंड शिक्षा अधिकारी के पत्र के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मामले की समीक्षा की गई। पत्र में उल्लेख है कि विद्यालय जिस भूमि पर संचालित हो रहा है, उस भूमि को लेकर सिद्धेश्वर योग आश्रम ट्रस्ट दमोदरा बनाम ग्राम सभा दमोदरा व अन्य का मामला विचाराधीन है। संबंधित भूमि के संक्रमणीयध्असंक्रमणीय स्वरूप तथा भूमि उपयोग परिवर्तन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और इस संबंध में कोई सक्षम आदेश उपलब्ध नहीं है।शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति में विभागीय नियमों और निर्देशों के अनुरूप विद्यालय को मान्यता प्रदान किया जाना उचित नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल विद्यालय का संचालन बंद करे तथा सात दिनों के भीतर अपना पक्ष और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे।पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

