जौनपुर 10 जून (आरएनएस )। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन-जनजागरूकता अभियान के तहत विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता अभियान 08 जून से 14 जून तक संचालित है। 10 जून को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक आहूत कर अभियान के तहत मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। मलिन बस्तियों में खुली बैठक कर उपस्थित नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई का कार्य तथा प्लाष्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चला कर प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान के तहत तालाब को प्लास्टिक मुक्त करते हुए सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया, इस कार्य के दौरान लगभग 100 कुंतल से अधिक की मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित करते हुए इसके समुचित निस्तारण की कार्यवाही की गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

