जौनपुर 10 जून (आरएनएस )। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख सुबीर सेन का जौनपुर आगमन पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। बाजिदपुर स्थित जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलूÓ के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में कायस्थ महासभा के आईटी सेल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज संगठन की पहचान देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। सदस्यता नि:शुल्क रखकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ‘दीनूÓ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जा चुका है तथा शेष जिलों में भी जल्द नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा समाज के हितों की रक्षा और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा ‘अज्जूÓ ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और आगे भी समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपकÓ तथा राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कायस्थ महासभा अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री सेन का जौनपुर आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी। संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

