जौनपुर 10 जून (आरएनएस ) । भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार से आंधी-तूफान के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।बुधवार को तेज धूप और गर्म हवा के कारण दिन के समय लोग घरों से निकलने से बचते दिखे। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कें सूनी हो गईं। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार से शुरू होने वाली बारिश के कारण तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान के साथ बारिश से जनमानस को लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।तापमान में संभावित कमी से किसानों को भी फायदा होगा। इससे उन्हें धान की नर्सरी डालने में सुविधा मिलेगी, जो कृषि कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।चिकित्सकों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ और राहत मिल सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

