—- 13 जून तक अवलोकन हेतु ब्लाक एवं ग्राम पंचायतों में रहेगी उपलब्ध।
कुशीनगर, 10 जून (आरएनएस)। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वैभव मिश्रा ने बताया कि तहसील पडरौना, खड्डा, कप्तानगंज, हाटा, कसया एवं तमकुहीराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में आवश्यक संशोधन कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर उसका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
एनआईसी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि प्रपत्र-7 के अंतर्गत जारी सूचना के अनुसार प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में आज 10 जून से 13 जून तक अवलोकन एवं निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची वर्ष 2026 में कुल 2556814 मतदाता है। जो कि वर्ष 2021 में कुल मतदाता 2423648 के सापेक्ष कुल 133166 मतदाताओ की वृद्धि हुई है। मतदाताओ का वृद्धि 5.49 प्रतिशत है। जिसमें सबसे ज्यादा मतदाताओं की वृद्धि प्रतिशत खड्डा विकास खण्ड में 10.74 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदाताओ की वृद्धि प्रतिशत दुदही विकास खण्ड में 0.89 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के समस्त मतदाता एवं आमजन निर्धारित अवधि के दौरान उक्त कार्यालयों में पहुंचकर प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

