– एसडीओ का आदेश भी हवा हवाई, नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर
खागा, फतेहपुर 10 जून (आरएनएस )। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति नहीं उपलब्ध करा पा रहे हैं। बिजली विभाग के एसडीओ के आदेश के बावजूद छह दिन बाद भी 63 केवीए क्षमता का फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। जिससे महिलाएं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर से सटे हरदो गांव में 63 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में करीब 200 परिवारों को आपूर्ति पहुंचाई जाती है। अधिक भार व गर्मी के कारण छह दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया। उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। विवेक त्रिवेदी, पुत्तू सिंह, अनूप सविता, मनोज सिंह सचिन सिंह, लकी सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदले जाने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। एसडीओ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि वह अपने स्तर से काम कर चुके हैं। वहीं अवर अभियंता का फोन रिसीव नहीं हुआ। उपभोक्ताओं ने कहा कि आखिर किस कारणवश ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। विभागीय स्तर से जब काम किया गया उसके बावजूद लोगों को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

