फतेहपुर(आरएनएस )। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि असोथर कस्बा निवासी सोनू सिंह गौतम को अनुशासनहीनता व संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण असोथर ब्लाक अध्यक्ष व संगठन की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। उन्होने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल न हों। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

