फतेहपुर(आरएनएस )। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलन्दा नहर के समीप साइकिल से अपनी पत्नी से को लेकर जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ अचानक होकर गिर पड़ा। अचेतावस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव निवासी बाजी लाल का पुत्र राधेश्याम अपनी पत्नी को साइकिल में बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह बिलन्दा नहर के समीप पहुंचा तभी अचानक अचेत होकर गिर पडा। तभी आसपास के लोगो ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर अधेड़ उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

