लखनऊ 10 जून (आरएनएस )।कमिश्नरेट लखनऊ की बंथरा पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया और विवेचना के दौरान आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बंथरा राणा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने मामले की जांच की।पुलिस के मुताबिक 9 जून 2026 को पीडि़ता की माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बंथरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था।घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा मामले के अनावरण के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने साक्ष्य संकलन और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 जून को ग्राम लतीफनगर स्थित घर के पास से लगभग 15 वर्षीय किशोर को संरक्षण में लिया।पुलिस का कहना है कि किशोर पर गंभीर प्रकृति का अपराध करने का आरोप है। मामले में पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।मामले के सफल अनावरण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल मोनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में कमिश्नरेट पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित जांच और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

