लखनऊ 10 जून (आरएनएस ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की 145 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास, स्नेह और समर्थन की सामूहिक अभिव्यक्ति है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिन निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक माध्यम ‘एक्सÓ पर संदेश जारी कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व, कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में भारत को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से देश को विकास और आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले जननेता के रूप में उनका नाम भारतीय इतिहास में दर्ज हो गया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास ही किसी भी नेतृत्व की सबसे बड़ी ताकत होता है और प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस जनसमर्थन का प्रतीक है जो प्रधानमंत्री को लगातार तीन बार देश का नेतृत्व सौंपने के रूप में सामने आया है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऐसे नेतृत्व के रूप में वर्णित किया जो केवल शासन संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक नए भारत की चेतना और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब कोई नेता केवल सरकार का प्रमुख न रहकर एक युग की सोच और दिशा का प्रतीक बन जाता है। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व उसी श्रेणी में आता है जिसने करोड़ों भारतीयों को विकसित भारत के लक्ष्य से जोडऩे का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आधारभूत संरचना, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुधार, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में भारत ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री की कार्यशैली ने शासन को जनकेंद्रित बनाने के साथ-साथ विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित उनकी यह सतत साधना देश की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित यह नया कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने भी इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए देश के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान की सराहना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

