लखनऊ, 10 जून (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आज 75 वर्ष की आयु में भी अद्भुत ऊर्जा, कार्यक्षमता और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में 75 वर्ष की आयु को हीरक जयंती का महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पड़ाव माना जाता है तथा ऐसे समय में भी प्रधानमंत्री का सक्रिय नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व क्षमता के बल पर देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की आग में तपकर कुंदन बने प्रधानमंत्री ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है और आज देश आत्मविश्वास, सामथ्र्य तथा नेतृत्व क्षमता के साथ विश्व समुदाय में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया है। इन योजनाओं के माध्यम से देश में सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को नई गति मिली है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, ऊर्जा सुरक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। देश आज नए आत्मविश्वास के साथ विकास की राह पर अग्रसर है और विश्व मंच पर एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व शांति, सहयोग और मानव कल्याण के सिद्धांतों का समर्थक है तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया ‘युद्ध नहीं, बुद्धÓ का संदेश भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की महान परंपरा को प्रदर्शित करता है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की निरंतर सेवा करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका नेतृत्व आज सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक सम्मान का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रमाण है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहेंÓ की भावना को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा में निरंतर समर्पित हैं। विकसित भारत-2047 का उनका संकल्प देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध, शक्तिशाली और विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को नई उपलब्धियों और सफलताओं की ओर अग्रसर करता रहेगा तथा विकसित भारत के निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

