राँची 10 जून (आरएनएस)। फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए फैशन पॉइंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘समर एंड लक्स एडिट एसएस-26Ó का आयोजन 11 एवं 12 जून 2026 को होटल कैपिटल हिल, राँची में किया जा रहा है। सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक एंट्री रहेगा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर महुआ माजी राज्यसभा सांसद और विशिष्ट अतिथि मनीष सिंह होगी. इस प्रदर्शनी में देशभर के प्रतिष्ठित फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल ब्रांड्स अपनी विशेष एवं नवीनतम कलेक्शन्स प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य राँचीवासियों को एक ही छत के नीचे देश के प्रमुख फैशन केंद्रों-मुंबई, दिल्ली, बनारस सहित विभिन्न शहरों की उत्कृष्ट शॉपिंग का अनुभव उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में ट्रेंड्ज़ बुटीक, लेबल कासिका, कृतिका सिंह, डेविना, अभिषेक रे, बनारस खादी, तियापाखी टाइमलेस वीव्स, सियाकारी, आकृति ज्वेल्स, एमएचएम (मिस हॉट मेस) और रोमा होम डेकोर जैसे नामी ब्रांड भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में हैंडलूम सूट्स, अनारकली, शरारा सेट्स, डिजाइनर साडिय़ां, एथनिक मेंसवियर, बनारसी और पारंपरिक बुनाई की विशेष श्रृंखलाएं आकर्षण का केंद्र होंगी। वहीं ज्वेलरी सेक्शन में 22, 18 और 14 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के साथ सिल्वर ज्वेलरी एवं फैशन ज्वेलरी की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा प्रीमियम होम डेकोर, ब्यूटी और लाइफस्टाइल उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।फैशन पॉइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य राँची के ग्राहकों को महानगरों जैसी प्रीमियम शॉपिंग सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में शामिल होकर देशभर के चुनिंदा ब्रांड्स और नवीनतम फैशन ट्रेंड्स का अनुभव लेने की अपील की।
यह आयोजन केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और फैशन विरासत के उत्सव के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रेस वार्ता में रीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल प्रीति केजरीवाल, नीरू और डॉ ख्याति मुंजाल मौजूद थी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

