खलीफाओं और पदाधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित मुहर्रम आयोजन पर किया मंथन
रांची 10 जून (आरएनएस)। रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के तत्वावधान में मुहर्रम 2026 की तैयारियों को लेकर गुदड़ी स्थित संजू मैरेज हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सभी खलीफाओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मुहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पारंपरिक स्वरूप में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुहर्रम जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, अखाड़ों की सहभागिता, अनुशासन बनाए रखने, साफ-सफाई तथा प्रशासन के साथ समन्वय जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम के दौरान आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर प्रमुख खलीफा मोहम्मद सज्जाद ने कहा कि मुहर्रम केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला अवसर है। सभी अखाड़ों और युवाओं को इसकी गरिमा बनाए रखते हुए परंपरागत तरीके से आयोजन करना चाहिए।
महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सलाहुद्दीन (संजू) ने कहा कि कमिटी का उद्देश्य मुहर्रम के सभी कार्यक्रमों को सफल, सुरक्षित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए सभी खलीफाओं एवं पदाधिकारियों का सहयोग आवश्यक है। उपाध्यक्ष रज़ी अहमद (राजा) ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। वहीं महासचिव मो. शकील ने आयोजन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। बैठक में मुहर्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया तथा सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को भव्य और अनुकरणीय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कमिटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, खलीफा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौक़े पर प्रमुख खलीफा मोहम्मद सज्जाद, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन (संजू ),महानगर उपाध्यक्ष रजी अहमद (राजा),, महानगर महासचिव मोहम्मद शकील,महानगर सचिव मोहम्मद इनामुल, महानगर सहसचिव मोहम्मद कासिम, महानगर प्रवक्ता मोहम्मद चांद खान, राजू, शाद, वसीम, महत्ताब, समीर कुरैशी, आज़ाद कुरैशी, साहेब, भोलटू, समेत कई लोग मौजूद थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

