आजमगढ़ 10 जून (आर एन एस)महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने की घटना का बिलरियागंज पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई चेन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार 7 जून को ग्राम गद्दोपुर निवासी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर बताया था कि उनकी चाची पुष्पा सिंह महादेव मंदिर कुटिया बडि़हारी से दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 30 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को नसीरपुर नई बस्ती के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चेन को 74 हजार रुपये में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था और रुपये आपस में बांट लिए थे।गिरफ्तार आरोपियों में राजेश राजभर (45 वर्ष) एवं सिन्टू राजभर (38 वर्ष) निवासी बडि़हारी थाना बिलरियागंज शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चेन बिक्री से प्राप्त 52 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (क्क50स्3065) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है। इस सफलता में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

