प्रयागराज 10 जून (आरएनएस)। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग की मासिक बैठक बुधवार को रामबाग स्टेशन परिसर स्थित हाल में हुई। बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, 18 माह के महंगाई भत्ते के भुगतान और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्ववत छूट बहाल करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई दया नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है। पेंशनर राष्ट्र की धरोहर हैं और उनकी समस्याओं पर सरकार को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए न्यायसंगत निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने वेलीडेशन एक्ट को अन्यायपूर्ण, अपमानजनक और असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग भी की।
बैठक में सुशील कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार पांडेय, शशि भूषण पांडेय, आरएन तिवारी, डीएन पांडेय, आरपी उपाध्याय, राजेश कुमार, कमलेश सोनकर, एमके पांडेय, उदय चंद्र सोनकर, डीएन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

