मेरठ 11 जून (आरएनएस )। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करके ट्रोल की जा रही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री के अपमान को लेकर सपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। बृहस्पतिवार को दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने पीएम और सीम के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ सपा के दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विपिन चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा घृणित राजनीति करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 24 साल की बेटी अदिति को बदनाम किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर अदिति को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिसके चलते अदिति को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। विपिन चौधरी ने आरोप लगाया कि क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों के ही परिवार नहीं हैं। इसलिए वह बहन-बेटियों की इज्जत के मायने नहीं समझते।
सपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर पीएम और सीएम के इस्तीफे की मांग की। साथ ही अदिति को बदनाम करने वाले लोगों का पता लगाकर उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

