मेरठ 11 जून (आरएनएस ) सेटबैक के विरोध में शास्त्रीनगर में दो स्थानों पर चल रहा महिलाओं का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान जहां सेक्टर दो की महिलाओं ने आवास विकास के अधिकारियों से मिलकर राहत दिए जाने की मांग की। वहीं, सेक्टर चार के चौराहे पर शांति प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
सेक्टर दो में धरने पर बैठी कुछ महिलाएं बृहस्पतिवार को उप आवास आयुक्त अनिल सिंह से मिलीं। महिलाओं ने बताया कि उनके मकानों में सेटबैक के लिए जगह छोड़े जाना संभव नहीं है। लिहाजा सेटबैक को लेकर उन्हें राहत दी जाए। जिस पर उप आवास आयुक्त ने बताया कि जल्द ही तकनीकी टीम मकानों का सर्वे करेगी।
उन्होंने महिलाओं से सर्वे में सहयोग मांगा। इसी के साथ आश्वासन दिया कि उन्हें भरपूर राहत प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद धरना स्थल पर छबील लगाकर शरबत का वितरण भी किया। वहीं, सेक्टर चार के चौराहे पर चल रहा सेक्टर तीन और चार की महिलाओं का शांति प्रदर्शन बृहस्पतिवार को जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी के साथ संकट मोचन से अपने आशियानों पर आया संकट हरने की प्रार्थना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

