सोहावल-अयोध्या 11 जून (आरएनएस) रौनाही थाना क्षेत्र के देवराकोट गांव में बीती रात एक 4 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सुबह बालिका का शव तालाब में उतराता मिला।तब परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवराकोट गांव में पंचायत भवन के पास एक घुमंतू परिवार रुका हुआ था। परिवार की 4 वर्षीय बालिका रात में किसी समय लापता हो गई। सुबह जब परिजनों ने उसे नहीं देखा तब आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान तालाब में बालिका का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गयी ।घटना की सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

