-विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
अयोध्या 11 जून (आरएनएस) जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका के आधार पर माह मई 2026 में प्राप्त रैंकिग के तहत विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बी, सी व डी श्रेणी तथा प्रदेश स्तर खराब रैंकिग वाले विभागों को निर्देशित किया कि विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय सीमा में सुधार लाएं। इसके साथ ही जिन विभागों की विगत माह के अपेक्षा प्रगति ठीक नहीं है उनको कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सड़क निर्माण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कराया जाए तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान वरासत, नामांतरण, खतौनी संशोधन, राजस्व वादों के निस्तारण, भूमि विवादों के समाधान एवं अवैध कब्जों से संबंधित मामलों की प्रगति का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन-जिन अधिकारियों के द्वारा कार्य में शिथिलता पायी गयी है उनके विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगायी जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा की जायें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक शाक्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

