नई दिल्ली,12 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान को शुक्रवार को बम धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। विमान करीब 180 यात्रियों को लेकर सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। उससे पहले धमकी की सूचना मिल गई। विमान को सुरक्षा जांच के लिए रोक दिया गया और पूरे विमान की जांच की गई। हालांकि, यह अफवाह साबित हुई।
इंडिगो की उड़ान 6ई-2111 लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, तभी विमान के शौचालय में बम लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला था, जिससे दहशत फैल गई थी। इसमें लिखा हुआ था कि विमान में बम है। इसके बाद पायलट ने इसकी सूचना हवाई यातायात नियंत्रक और सुरक्षा एजेंसियों को दी। इसके बाद, विमान को रोककर निरीक्षण किया गया, लेकिन विमान में कोई बम या कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिला। इसे अफवाह घोषित किया गया।
इससे पहले, मुंबई से कन्नूर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में धमकी वाला नोट मिला था, जिसके बाद दहशत फैल गई थी। हालांकि, यह नोट विमान के उतरने के बाद मिला था। बुधवार को कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दोपहर करीब 3:20 बजे विमान के शौचालयों में से एक के कूड़ेदान में यह नोट मिला था। चालक दल के सदस्यों ने तुरंत एटीसी और सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद आपातकालीन कार्रवाई की गई थी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

