जबलपुर १२ जून (आरएनएस)। शहर की छ्वष्ठ्र स्कीम २्र-ढ्ढढ्ढ, एकता विहार कॉलोनी, सुप्तेश्वर गणेश मंदिर क्षेत्र के रहवासियों ने हेल्थ सेंटर के लिए आरक्षित जबलपुर विकास प्राधिकरण (छ्वष्ठ्र) की भूमि पर लगातार अवैध मलबा डंप किए जाने का आरोप लगाया है। नागरिकों का कहना है कि इस गतिविधि से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है और शासकीय भूमि की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
रहवासियों के अनुसार संबंधित भूमि की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिसके बाद डम्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बड़ी मात्रा में निर्माण मलबा और कचरा डाला जा रहा है। उनका दावा है कि यह काम अधिकतर देर रात १२ बजे के बाद शुरू होकर रात १ से २ बजे के बीच तक चलता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से धूल, शोर और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों की नींद और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि लगातार मलबा डालकर भविष्य में भूमि के स्वरूप में बदलाव या अवैध कब्जे की कोशिश की जा सकती है।
रहवासियों का आरोप है कि कई बार मलबा गिराते हुए वाहन देखे जाने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों ने जबलपुर विकास प्राधिकरण से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, टूटी हुई फेंसिंग को तत्काल दोबारा लगाया जाए और आरक्षित भूमि की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र हस्तक्षेप और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

