रुड़की,13 जून(आरएनएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुड़की ब्लॉक में एक बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने की। इस दौरान आमजन को डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग योजनाएं, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पांच बालिकाओं को विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

