रुड़की,13 जून(आरएनएस)। एक महिला ने जेठानी व उसके दो बेटों पर गाली गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी कोमल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ओमबीर काफी दिन से गंभीर बीमार हैं। बताया कि जेठ के पुत्र अनुज व गौरव व जेठानी महिपाली ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि तीनों ने पति के साथ भी गलौज कर धक्का दे दिया और मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

