रुड़की,13 जून(आरएनएस)। बुजुर्ग व्यक्ति ने पोती की सगाई के दिन दस अप्रैल को लड़के वालों पर बाइक और दो लाख रुपये नगद मांगने का आरोप लगाया। बताया कि इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला चीना निवासी पीडि़त तेल्लूराम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पोती खुशी का रिश्ता कगवाली गांव निवासी अक्षय के साथ तीन अप्रैल को तय हुआ था। छह अप्रैल को लड़के के घर जाकर शगुन की रस्म अदा की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

