रुड़की,13 जून(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति पर उसकी जमीन को जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम सादोली निवासी अजीत कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही लगभग 50 वर्षों से एक जमीन पर काबिज है। इसी जमीन पर उसने बैंक से लोन लेकर आटा चक्की और मसाला पीसने की मशीन भी लगाई हुई है। आरोप है कि इसी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति की काफी समय से नजर है। इस जमीन पर एक अन्य व्यक्ति कब्जा कर स्कूल का रास्ता बनाना चाहता है। रास्ता बनाने में रुकावट डालने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दक्ष सोखंड का कहना है कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

