मेरठ,13 जून(आरएनएस)। आवासीय योजनाओं के डिफाल्टरों को राहत के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत 18 से 24 जून तक अलग-अलग कालोनियों में शिविर लगाए जाएंगे। सभी स्थानों पर शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।
शताब्दीनगर में 18 जून को सेक्टर-चार स्थित एसटीपी, लोहिया नगर में 19 जून को पाकेट-डी, गंगानगर में 20 जून को सीपी पार्क, सैनिक विहार में 22 जून को शौर्य एन्क्लेव के पास, श्रद्धापुरी फेस-एक व दो के लिए 23 को कैलाशी हास्पिटल के सामने पाकेट-सी का पार्क, पल्लवपुरम फेस-एक व दो के लिए 24 को पल्लवपुरम फेस-प्रथम में पाकेट-आइ में शिविर लगेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

