*घायलों में कई की हालत नाजुक, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या*
*पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल*
*ओवहरलोड था हैवा हमेशा की तरह*
कटनी 14 जून (आरएनएस)। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया लामतरा ब्रिज के समीप हुए भीषण हादसे की वीभत्स तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे जिले में शोक और चिंता का माहौल है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। बस के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही कुठला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए तथा परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस विजयराघवगढ़ की ओर से आ रही थी और इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास ओवहरलोड हैवा से टकराकर पलट गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा मृतकों की पहचान एवं उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया खबर लिखें जाने तक जारी थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

